जय माँ तापी

आदि गंगा सूर्यपुत्री माँ तापी देवस्थान

माँ ताप्ती की आरती

ॐ जय ताप्ती माता, मैया जय ताप्ती माता। 

तीनो लोक निस दिन ध्यावत, नारद गुण गाता।।

ॐ जय ताप्ती माता ,मैया जय ताप्ती माता।।। 

सूर्य देव है पिता तिहारे, छाया संज्ञा माता।   

सावित्री यमुना भगिनी तिहारी, यम शनि भ्राता।। 

ॐ जय ताप्ती माता , मैया जय ताप्ती माता।।   

सूर्य वंश में जन्म लिया, बनी चन्द्रवंश ब्याहता। 

कुरू वंश की तुम जननी, तुम ही कुरू माता।। 

ॐ जय ताप्ती माता , मैया जय ताप्ती माता।।   

तेरा परस जो कोई पावे, नव जीवन पाता।   

तेरा दरश जो कोई पावे, जन्म सफल हो जाता।। 

ॐ जय ताप्ती माता , मैया जय ताप्ती माता।। 

उठ प्रभात कर स्नान ध्यान, नित पाप उतर जाता।                                         

तेरे दर जो कोई आता, ऋद्धि- सिद्धि धन पाता।।

ॐ जय ताप्ती माता , मैया जय ताप्ती माता।। 

मां ताप्ती की शरण में, जो कोई जन आता।

शनि का भय न होवे, राहू नही धमकाता।। 

ॐ जय ताप्ती माता , मैया जय ताप्ती माता।। 

सूर्यपुत्री ताप्ती की महिमा, जो कोई जन गाता।

भव सागर तर जाता, कीर्ति विजय पाता। 

 ॐ जय ताप्ती माता , मैया जय ताप्ती माता।।