
श्री पुरुषोत्तम मास निमित्य माँ तापी मंदिर मुलतापी में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का पाठ 2 अक्टूबर 2020 से 8 अक्टूबर 2020 तक प्रातः 9:00 से 11 और दोपहर 4:00 से 6:00 बजे तक पं.श्री सौरभ दत्तात्रेय जोशी परम्परागत पुजारी जी के मुखारविंद से इस कथा का पाठ किया गया |
कथा प्रारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है, वही इस कथा मंडप में पहुंचे हैं। कहा, जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है। इसी कारण उसे आंनद की प्राप्ति नहीं होती है।
भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है। यह जीवन जीने की कला का मार्ग दर्शन करता है। भागवत की भक्ति का आदर्श कृष्ण की गोपियां हैं। गोपियों ने घर नहीं छोड़ा। उन्होंने स्वधर्म त्याग नहीं किया वे वन में नहीं गई फिर भी वह श्री भगवान को प्राप्त कर सकीं। सोशल डिस्टेनसिग का पालन करते हुए भागवत पाठ संपन्न किया गया |
और पढ़े
माँ ताप्ती के दिव्य दर्शन – HiRes Images for Download
बैतूल में आयोजित श्री माँ ताप्ती शिव महापुराण कथा में उमड़ी लाखो भक्तों की भीड़
ताप्ती परिक्रमा पद यात्रा – 2023