
ताप्ती जन्मोत्सव आषाढ़ शुक्ल सप्तमी को दोपहर 12 बजे मनाया जाता है। इस साल आषाढ़ शुक्ल सप्तमी ६ जुलाई को है। अतः तापी जन्मोत्सव इस वर्ष ६ जुलाई को मनाया जायेगा | ब्रह्म मुहूर्त में माँ तापी के महाभिषेक के साथ ही जन्मोत्सव का प्रारम्भ होगा |
माँ ताप्ती जन्मोत्सव की तैयारियाँ जोर शोर से शुरू हो चुकी है | प्रशासन और जन सहयोग का यह एक अनूठा संगम है |
माँ ताप्ती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दिन भर तरह तरह के भण्डारा प्रसादी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है | माँ ताप्ती की भव्य शोभा यात्रा निकली जाती है जिसमे हजारो लोग सम्मिलित होते है | यह शोभा यात्रा माँ ताप्ती मंदिर से होकर मुलताई शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ताप्ती तट पर समाप्त होती है |
माँ ताप्ती जन्मोत्सव के दिन माँ ताप्ती मंदिर के परंपरागत प्रमुख पुजारी द्वारा महाभिषेक और महाआरती की जाती है | माँ ताप्ती का नवऱात्र आषाढ़ शुक्ल प्रथम तिथि से शुरू होता है | माँ ताप्ती मंदिर के परंपरागत प्रमुख पुजारी और उनके परिवार द्वारा माँ ताप्ती पुराण वाचन का आयोजन किया जाता है | आषाढ़ शुक्ल सप्तमी के दिन पुराण वाचन सम्पन्न होता है और दोपहर ठीक १२ बजे माँ ताप्ती जन्म का अध्याय पूर्ण होने पर माँ ताप्ती मंदिर के परंपरागत प्रमुख पुजारी द्वारा माँ ताप्ती की महाआरती और तापी पुराण की आरती की जाती हैं | इसके पश्चात कन्या पूजन और कन्या भोग लगाया जाता है | इस दिन माँ ताप्ती की वटी भरने (अर्थात गोद भराई ) का विशेष महत्त्व है | सैकड़ो महिलाये इस दिन माँ ताप्ती की वटी भरती है और सुख समृद्धि की कामना करती है |
इस दिन माँ ताप्ती की आरती और अभिषेक करने का विशेष महत्व है | मन्दिर में ताप्ती मंदिर ट्रस्ट द्वारा वेतनभोगी पुजारियों द्वारा माँ ताप्ती की पूजा, अभिषेक, आरती, और संकल्प इत्यादि पुरे दिन भर करवाए जाते है|
माँ ताप्ती सभी भक्त जनो पर अपनी कृपा बनाये रखे और सभी का कल्याण करे | जय माँ ताप्ती |
और पढ़े
श्री गणेश स्थापना: विघ्नहर्ता का आगमन
ताप्ती जन्मोत्सव २०२३ – माँ ताप्ती का महापर्व और आनन्दोसत्व मुलताई नगरी में – लाइव अपडेट
माँ ताप्ती माहात्म्य पुराण कथा – पं.सौरभ दत्तात्रेय जोशी जी महाराज – LIVE Stream BY- Shri Bhagwat Bhakti Media