
माँ ताप्ती माता मंदिर का पूर्ण व्यवस्थापन मंदिर के स्थापना के समय से लेकर जोशी परिवार द्वारा किया जा रहा है। बैतूल जिले में जोशी परिवार विगत पाँच पीढ़ी से मुलतापी में तीर्थ पुरोहित के रूप में जाना पहचाना जाता है। वर्तमान में जोशी परिवार की पाँचवी पीढ़ी माँ ताप्ती की परंपरागत पूजा और माँ ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के रूप में माँ ताप्ती की सेवा में संलग्न हैं |
माँ ताप्ती की सेवा ही सर्वोत्तम जीवन है |
पंडित स्व. श्री दत्तात्रय जोशी
![]() ![]() ![]() पंडित स्व. श्री दत्तात्रय जोशी | पंडित स्व. श्री दत्तात्रय जोशी जी ने आजीवन माँ ताप्ती की सेवा की | मंदिर के प्रमुख पुजारी और व्यवस्थापक के रूप में पंडित स्व. श्री दत्तात्रय जोशी जी ने लगभग 7० वर्षो तक लगातार मंदिर की व्यवस्था और पूजा पाठ की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई | बैतूल जिले में वे दत्ता महाराज ले नाम से प्रसिद्ध थे | लोग दूर दूर से उनसे मिलने और अपनी पूजा और पंचाग सम्न्बधित सलाह लेने आते थे | वर्ष 2016 में वे ईश्वर में आत्मविलिन हो गए | |
![]() ![]() ![]() परंपरागत प्रमुख पुजारी पं. सौरभ जोशी | वर्तमान में जोशी परिवार की पाँचवी पीढ़ी अर्थात स्व. श्री दत्तात्रय जोशी जी के कनिष्ठ पुत्र पं. सौरभ जोशी – मंदिर की व्यवस्था, परम्परागत पूजा और मार्गदर्शन में पूर्णतः संलग्न है | वे ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के सदस्य है | |
मन्दिर के वेतनभोगी पुजारियों की सूची
समय के साथ मंदिर के रखरखाव की बढ़ती मांग और व्यवस्थाओ को सुचारु रूप से एक मूर्त रूप देने के उद्देश्य से 2007 में पं. अशोक राव चिंचोले को जोशी परिवार द्वारा पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया | 2015 में पं. सौरभ धर्माधिकारी और 2016 में पं. पंकज तिवारी की नियुक्ति भी जोशी परिवार द्वारा की गई |



पं. सौरभ जोशी ने स्वयं, सन २०१७ में मंदिर के ट्रस्ट बनाने का आवेदन दिया और २०१८ जनवरी में श्री ताप्ती मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक के साथ ही ट्रस्ट का कार्यकालन आरम्भ हुआ| श्री ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के द्वारा ३ पुजारियों की नियुक्ति वेतनभोगी पुजारियों की श्रेणी में गई है :
१. मुख्य पुजारी पं. अशोक राव चिंचोले
२. पं. पंकज तिवारी
३. पं. सौरभ धर्माधिकारी
सभी पुजारियों द्वारा मन्दिर की पूजा, पाठ एवं व्यवस्था पूर्णतः शास्त्र शुद्ध पद्धति से परंपरागत मानकों के हिसाब से की जाती हैं.



पंडित सौरभ जोशी पाँच पीढ़ी से माँ ताप्ती जी के मंदिर निमार्ण से जुड़े है और मंदिर में परंपरागत प्रमुख पुजारी के रूप में कार्य करते चले आ रहे है। पाठक एवं शुभ चिंतक जो आन लाइन पूजा अर्चना या अन्य कार्यक्रम माँ ताप्ती सरोवर पर करवाना चाहते है वे पंडित सौरभ जोशी के व्हाट्स एप नम्बर नम्बर एवं 91 – 74156 96929 पर संपर्क कर सकते है।
स्व. श्री दत्तात्रय जोशी जी के ज्येष्ठ पुत्र श्री संदीप जोशी, श्री ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के सदस्य है और मंदिर की ऑनलाइन वेबसाइट (https://www.maatapti.com) का संचालन करते है |वेबसाइट संबन्धी जानकारी अथवा सुझाव के लिए सम्पर्क मेनू का उपयोग करे |