जय माँ तापी

आदि गंगा सूर्यपुत्री माँ तापी देवस्थान

ताप्ती जन्मोत्सव 2022 – अपार धूमधाम और उमड़ी भक्तो की भारी भीड़

माँ ताप्ती जन्मोत्सव पर इस वर्ष भक्तो की भरी भीड़ उमड़ी | प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में माँ ताप्ती मंदिर के परम्परागत प्रमुख पुजारी पं सौरभ दत्तात्रय जोशी और अन्य सभी पुजारियों द्वारा सामूहिक मंत्रोच्चार द्वारा माँ ताप्ती का महाभिषेक किया गया | तत्पश्चात दर्शनार्थियों और भक्तो द्वारा लगातार पूजन, आरती और माँ ताप्ती की वटी भरने का सिलसिला शुरू हुआ |

दिन भर हजारो भक्तो द्वारा माँ ताप्ती का दर्शन, पूजा अर्चना सतत चलती रही | दिन भर के कार्यक्रम की रुपरेखा इस प्रकार रही |

  1. प्रातः काल 5:00 बजे हुआ मां तापी का महा स्नान अभिषेक पूजन
  2. प्रातः 9:00 जन्म उत्सव समिति के द्वारा माता का पूजन एवं आरती
  3. दोपहर 12:00 बजे मध्यकाल
    1. तापी महात्म पुराण के तापी जन्म अध्याय का वाचन
    2. स्तोत्र पाठ महा आरती
  4. शाम में संध्या आरती
  5. माता की भव्य शोभा यात्रा
  6. महाआरती और अभिषेक

ज्ञात रहे की भिन्न भिन्न स्थानों पर विभिन्न संस्थानों द्वारा भण्डारा वितरण और प्रसादी के कार्यक्रम रखे गए | ताप्ती ब्रिगेड द्वारा ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया भी गया |

मन्दिर में हो रहे माँ ताप्ती महात्मय पुराण की कथा का आज समापन हुआ | पुण्यसलिला माँ ताप्ती की महिमा का बखान करते हुए पण्डित सौरभ जोशी ने बताया की माँ ताप्ती के नाम स्मरण से मनुष्य के पापो और तापो का नाश होता है | माँ ताप्ती के जल स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है | कथा समापन के पश्चात माँ ताप्ती की दिव्य आरती और आराधना की गयी

आज के माता के श्रृंगार की कुछ झलकियां