
(जय माँ ताप्ती)
2 जनवरी 2023 से ताप्ती परिक्रमा पद यात्रा प्रारंभ होगी | 2 जनवरी सुबह 8 बजे माँ ताप्ती मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत होगी | यह यात्रा अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है | विगत 2 वर्षो में इस यात्रा में हजारो लोग सम्मिलित हुए और भक्त गणो का इस यात्रा को भरपूर प्रतिसाद मिला |
इस वर्ष भी हजारो की तादाद में यात्रा में सम्मिलित होने के लिए श्रद्धालु मुलताई में इकढ्ठा होने की संभावना है | माँ तापी की इस भव्य परिक्रमा यात्रा का आरम्भ सुबह माँ तापी की पूजा और महा आरती के साथ होगा |
माँ ताप्ती मंदिर मुलताई के परंपरागत प्रमुख पुजारी पं. सौरभ दत्तात्रय जोशी जी ने बताया की यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल दिसंबर माह से ही चल रही है | माँ ताप्ती परिक्रमा पदयात्रा समिति के सदस्यों द्वारा वृहद् स्तर पर यात्रियों की सुविधा का विचार किया गया और साथ ही साथ यात्रा की योजना को मूर्त रूप दिया गया |
यह 64 दिवसीय सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा 02 जनवरी 2023 को शुरू होकर 05 मार्च 2023 को समाप्त होगी | यह यात्रा त्याग, समर्पण, आराधना, तपस्या, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य- वर्धन के लिए एक अनुपम अवसर है | सभी धर्म प्रेमी जनता और स्वास्थ्य-प्रेमी जनता से अनुरोध है की इस यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करे |






यात्रा की योजना, इस यात्रा में सम्मिलित होने का आव्हान
और पढ़े
माँ ताप्ती के दिव्य दर्शन – HiRes Images for Download
बैतूल में आयोजित श्री माँ ताप्ती शिव महापुराण कथा में उमड़ी लाखो भक्तों की भीड़
मुलताई कार्तिक #मेला मां #ताप्ती कथा